हमीरपुर( एमबीएम न्यूज़ ): बड़सर विधानसभा में आयोजित महिला सम्मेलन के उपरान्त पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि विगत पांच वर्षों में कांग्रेस ने जो प्रदेश में लूट मचाई थी और अब जो कांग्रेस में फूट पड़ी है वह विधानसभा चुनावों में बड़ा रोल अदा करेगी। सांसद ने कहा की प्रदेश में भाजपा में आने को कांग्रेस के जो बड़े बड़े दिग्गज तैयार हैं उन पर चर्चाएँ चल रहीं हैं। आज आम आदमी कहता है प्रदेश में माफिया राज है। ऐसा तब हुआ जब वन मंत्री के यहाँ 1400 से ज्यादा हरे भरे बड़े पेड़ काटे गये, शिमला में कांग्रेस के नेताओं ने स्वयं आरोप लगाए की पार्टी विधायक ने सौ करोड़ रूपए खाए तो दूसरे ने आरोप लगाये की उसने दो सौ करोड़ रुपए खाए।
उन्होंने कहा की अभी दशहरे और दिवाली के बीच बहुत पटाखे प्रदेश की राजनीति में फूटने वाले हैं। टिकट आबंटन में युवाओं को तरजीह के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा की जिस राजनितिक दल ने उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जहां भाजपा के चालीस विधायकों से ज्यादा नहीं थे वहां पर अस्सी में से तेहत्तर सांसद, और चार सौ चार में से तीन सौ पचीस विधायक बनाये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की काबिलियत है की उन्होंने अठारह राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी हैं।
सासंद ने कहा कि लोकप्रियता और जीतने की क्षमता ही टिकट मिलने की योग्यता है। सांसद ने कहा की उन्होंने खुद अपने जीवन के तीस वर्षों में इतना बड़ा चुनाव अभियान नहीं देखा है। अनुराग ठाकुर ने कहा की पूर्व में चालीस साल में ऊना तक रेल मुश्किल से पहुंची है लेकिन अम्ब इंदौरा रेल लाइन का उदघाटन 2014 के आसपास किया था। तीन सालों में दौलत पुर चौंक तक रेल लाइन पहुंचा दी। छबीस किलोमीटर का यह फासला है। ऐसा आज से पहले कभी नहीं हुआ है। भानुपल्ली बिलासपुर लाइन का सर्वे दो साल में पूरा करवा कर बजट मंजूर करवाया है।