रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी) : विधान सभा उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश जगत सिंह नेगी ने निचार उप-मण्डल के मीरू गांव में एक करोड़ 25 लाख की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। नेगी ने मीरू में ही एक करोड 50 लाख की लागत से बनने वाले रौरा से मीरू सिंचाई बहाव योजना, 22 लाख की लागत से निर्मित होने वाला महिला मण्डल मीरू, 59 लाख से निर्मित होने वाला देवता स्वर्ण राज मन्दिर तथा 18 लाख की लागत से तैयार होने वाला जस्पा छोसलिंग बौद्ध संस्थान का आधारशिला भी रखा।
इस अवसर पर नेगी ने बताया कि राजीव गांधी डिजिटल योजना के तहत जो विधार्थी राज्य में प्रथम पांच हजार का स्थान प्राप्त करते है उन्हें इस योजना के तहत लैपटोप प्रदान किए जाते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार घर द्वार पर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अध्यापकों से पढ़ाई में गुणवता लाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले में हर वर्ष सर्वश्रेष्ठ स्कूलों का मूल्यांकन किया जाता है ओर सवेश्रेष्ठ स्कूलों को पुरस्कार हेतु नकद राशि प्रदान की जाती है।
उपाध्यक्ष ने लोगों की जन समस्याएं भी सुनी व कहा कि उनके समस्याओं का शीघ्र निवारण किया जाएगा। अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग भाबानगर प्रकाश नेगी, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विशाल जस्वाल, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, प्रधान ग्राम पंचायत मीरू किरण कुमार, के अलावा स्थानीय लोग उपस्थित थे।