ऊना (एमबीएम न्यूज़): खसरा रूबेला टीकाकरण के बाद बच्चो की हालत बिगड़ने के मामले बढ़ते जा रहे है। ताज़ा मामले में 3 और बच्चो की तबीयत बिगड़ी है। कुल मिलाकर बात की जाए तो अब तक ऊना में 10 मामले सामने आ चुके है। तीनों बच्चे ऊना शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के है। इनमे से 2 लड़के व 1 लड़की है। तीनो को उपचार के लिए ऊना हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ पर् उपचार जारी है।
अभियान के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह ने बताया कि बच्चो में घबराहट होने की शिकायत सामने आ रही है। जिनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक विभाग द्वारा करीब 40 हज़ार बच्चो का टीकाकरण किया गया है।
जानकारी के अनुसार जिला में 9 से 15 वर्ष के बच्चों को खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान का जारी है। अभियान के तहत 40 हज़ार से बच्चों को यह टीका लगाया गया। इसी अभियान के तहत सोमवार को शहर के एक निजी स्कूल में टीकाकरण अभियान के दौरान 3 बच्चों का स्वास्थ्य टीकाकरण के बाद बिगड़ गया। जिस पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुंरत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के अनुसार टीकाकरण का कोई नकारात्मक असर बच्चों पर नहीं हैं। बल्कि टीका लगने से अकसर बच्चे घबरा जाते हैं, जिस कारण उनकी सेहत बिगड़ना मान रहे है।