ऊना (एमबीएम न्यूज़) : हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खून पसीने से सींचा है और चुनाव न लड़ने का उनका फैसला सही नहीं है। एनएसयूआई उनसे आग्रह करती है कि वह अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। प्रदेश में हाईकमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को फ्री हैंड चुनाव में दे। यह बात एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष व जिला परिषद के सदस्य करुण शर्मा ने कही।
करुण शर्मा रविवार को मुख्यालय पर पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में 55 वर्ष है से अधिक समय हिमाचल व केंद्र में कांग्रेस के अंदर सेवा की राजनीति कर अपना एक बेहतर स्थान बनाया है। उनकी गणना आज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश विश्व के बेहतरीन नेताओं में से होती है। वीरभद्र सिंह ने सदैव भाजपा के षड्यंत्रों व साजिशों का मुकाबला किया है। वर्तमान में भी केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वीरभद्र सिंह के विरुद्ध झूठे मामले दर्ज किए गए हैं।
गत साढ़े 3 वर्षों में मोदी सरकार प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व को अस्थिर करने का प्रयास किया है। बावजूद इसके वीरभद्र सिंह ने मजबूती के साथ करारा जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी व सरकार को मजबूत रखते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव होने चाहिए। इस बार प्रदेश में जनता मिशन रिपीट का मन बना चुकी है। वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार को रिपीट किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता व जनता पूरी तरह से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने निजी फैसले को कार्यकर्ताओं के हित में व जनता के जनहित में वापस लेकर सेनापति की तरह चुनाव मैदान में आना चाहिए।
करुण ने कहा कि इसके लिए एनएसयूआई पूरा समर्थन मुख्यमंत्री को देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश में जोरदार अभियान कांग्रेस के पक्ष में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नहीं बल्कि जनता के लाखों लोग दिल से कांग्रेस पार्टी व वीरभद्र सिंह के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसे में वीरभद्र सिंह को चुनाव मैदान में पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए । उन्होंने कहा कि इसको ले कर पार्टी हाईकमान से भी मामला उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई इस मामले को लेकर हर स्तर पर जाने को तैयार है ।
सोनिया गांधी को हर ज़िला से भेजेगे पत्र
कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष करुण शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को नेतृत्व देने व हाईकमान उन्हें चुनाव मैदान में उतारे इसके लिए सभी जिलों में एनएसयूआई के संगठन जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के माध्यम से सोनिया गांधी को पत्र भेजेंगे। प्रदेश एनएसयूआई की तरफ से भी एक पत्र राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, अहमद पटेल, सुशील कुमार शिंदे व रंजीत रंजन को भी पत्रों की कापियां भेजी जा रही।
वीरभद्र से मिलेगी एनएसयूआई
करुण शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही एनएसयूआई का प्रदेशव्यापी एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से पार्टी का नेतृत्व व चुनाव मैदान में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कार्यकर्ताओं की भावनाओं को जरूर मारेंगे ऐसा हमें विश्वास हैं।