ऊना (एमबीएम न्यूज़) : दो गांवों में लावारिस कुत्तों के काटने से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों पीड़ित क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचे।फिलहाल दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार दिया जा रहा है। लावारिस कुत्तों का शिकार बने पीड़ितों की पहचान चाहत निवासी गांव कोटला कलां व विजय कुमार निवासी गांव झंभर जिला ऊना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पहले मामले में बीते रोज गांव कोटला कलां का रहने वाला चाहत लावारिस का शिकार बन गया। रविवार को चाहत घर के समीप मौजूद था। इतने में एक लावारिस कुत्ता उस पर एकाएक झपट पड़ा। इससे पहले की चाहत कुछ समझ पाता कुत्ते ने उसे काट दिया। जिसके बाद परिजनों ने चाहत को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है।
लावारिस कुत्ते के काटने का दूसरे मामला जिला के झंबर गांव में हुआ। जहां पर विजय कुमाररास्ते पर कहीं जा रहा था। इतने में उसे एक लावारिस कुत्ते ने काट दिया। परिजनों ने विजय कुमार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। एसएमओ डॉ रामपाल शर्मा ने बताया कि कुत्तों के काटने से दो लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार दिया गया है।