कुल्लू, ( एमबीएम न्यूज़ ): कुल्लू के सेउबाग में घर से पानी लाने निकली महिला अचानक लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार सेउबाग निवासी दिनेश
कुमारी (59) दिन के समय अपने घर से छरूडू के पास प्राकृतिक जलस्त्रोत में पानी लाने के लिए गई थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं आई। महिला के घर वापस न आने पर घरवालों ने तलाश शुरू कर दी लेकिन महिला का कहीं भी अता-पता नहीं लग पाया। महिला के परिजनों को आशंका है कि महिला नदी में बह गई है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Latest
- प्रियंका गांधी की बेटी की संपत्ति पर विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने शिमला में दर्ज करवाई FIR
- कांगड़ा : गहरी खाई में पेड़ के नीचे बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव
- निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक पहुंचे हमीरपुर, अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी
- शिमला : राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ
- DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आइकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित