कुल्लू (एमबीएम न्यूज) : बनाशा गांव में एक मंदबुद्धि नवालिगा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी के जां निवासी एक व्यक्ति ने बनाशा गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि युवति मंदबुद्धि बताई जा रही है उसकी मेडिकल जांच कर दी गई है जिसमें दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई है जबकि व्यक्ति का मेडिकल करवाया जा रहा है। अब दोनों की डीएनए रिपोर्ट मैच करने के लिए टैस्ट लिया जा रहा है।
जिला मुख्यालय महिला थाना प्रभारी ओमा ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अागामी छानबीन शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति की मेडिकल जांच चल रही है और पुलिस व्यक्ति को न्यायालय में पेश करने की तैयारी भी कर रही है। उन्होंने बताया कि लड़की के पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति ने उसकी मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म किया है जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को घर से गिरफ्तार किया है।