सराहां (एमबीएम न्यूज): पच्छाद विकास खंड के तहत देवल टिक्करी की एक शादीशुदा महिला ने पुलिस को डेढ़ साल से शारीरिक शोषण की हैरतअंगेज दास्तां बयां की है। इसके मुताबिक जादू-टोने का भी सहारा लिया गया था। आखिरी बार 22 जून को दुराचार हुआ। धमकी के चलते महिला खामोश रही, लेकिन आखिर में 21 जुलाई 2017 को महिला की चुप्पी टूट ही गई। इसके मुताबिक उसे शारीरिक संबंधों की जानकारी सार्वजनिक करने पर पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही अश्लील तस्वीरों को इंटरनेट पर अपलोड करने की भी चेतावनी दी गई थी।
महिला का कहना है कि एक दिन उसके घर में घुसकर जबरन लडडू खिलाए गए। मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध स्थापित किए गए। महिला का कहना है कि उसे आरोपी ने एक फोन भी मुहैया करवाया था। इस पर बात न करने को ले कर भी धमकियां दी गई। थक कर महिला को अपनी प्रताडऩा की पूरी बात पति को बतानी पड़ी। पति से इंसाफ पाने की मदद मांगी। महिला को यह भी शक है कि शारीरिक संबंध के कारण उसे यौन रोग भी हो सकता है।
महिला का यह भी कहना है कि आशंका इस बात की भी है कि आरोपी ने जादू-टोना भी किया है, जो मोहर गांव का रहने वाला है। बहरहाल पुलिस ने महिला की इस शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।