आज का पंचांग।
दिनांक – 20 जुलाई 2017
दिन – गुरुवार
शक संवत -1939
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा
मास -श्रावण प्रविष्टे 5
पक्ष – कृष्ण एकादशी तिथि का क्षय “तदुपरांत द्वादशी तिथि,
नक्षत्र – रोहिणी
योग – वृद्धि
करण- कौलव
सूर्योदय – 05:41
सूर्यास्त – 07:27
राहुकाल – दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक
दिशाशूल -दक्षीण दिशा की और
आज विशेष- कामिका एकादशी व्रत
आज क्या कहते है आपके सितारे
मेष (Aries): वाणी पर संयम बरतिएगा, नहीं तो किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार भोजन भी मिलने की संभावना कम है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतिएगा।
वृषभ (Taurus): आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति आज ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे।
मिथुन (Gemini): आंखों की पीड़ा हो सकती है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा।
कर्क (Cancer): कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव आज बडे़गा। उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप आज अपना कार्य दृढ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे।
सिंह (Leo): आज का दिन धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। स्नेहीजनों के साथ की धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। कर्मनिष्ठ होकर सभी कार्य पूरे करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा।
कन्या (Virgo):मन चिंता से व्यग्र रहेगा। शारीरिकरूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा, जिससे कार्य में मंदता रहेगी। नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारी और उच्चाधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा।
तुला (Libra): किसी के साथ वाद-विवाद या झगडा़ न करे क्रोध न करिएगा। वाणी और वर्तनी पर संयम बरतना आपही के हित में रहेगा। शत्रुओं से भी सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है।
वृश्चिक (Scorpio):आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है । घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिकरूप से स्वस्थता और मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा।
मकर (Capricorn): मानसिकरूप से भी आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। उच्चाधिकारियों को आपके कार्य से संतोष नहीं होगा। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी।
कुंभ (Aquarius): स्वभाव में मौजूद हठीलापन छोड़ने के लिए आपको सूचित करते हैं। अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रूप से सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। माता से लाभ होगा।
मीन (Pisces) आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे।
(प. नरेश पाबुच- 9418630306 )