ऊना (एमबीएम न्यूज) : क्षेत्र के गांव धुसाड़ा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया,
लेकिन गंभीर हालत के चलते दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय शुभम निवासी भैरा व 30 वर्षीय राजन डोगरा निवासी खुरंवाई रविवार देर सायं बाईक पर सवार होकर धुसाड़ा के समीप जा रहे थे कि तभी अज्ञात वाहन ने इनको अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों ही गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में दोनो की टांगे फ्रेक्चर हो गई है और हालत नाजुक बनी हुई है। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का खुलासा अभी तक नही हो पाया है। घायलों के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
—
Chander mohan chauhan
Press Reporter
+919817332829
una (h.p)