नाहन (एमबीएम न्यूज): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पक्का टैंक के किनारे योग दरबार सजेगा। नेहरू युवा केंद्र इसका सूत्रधार बना है। बुधवार को सुबह 7 से 8 बजे तक योगा होगा। इसके बाद एक घंटे रक्तदाता पंजीकरण होगा।
रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 9 से 11 बजे तक किया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र ने प्रेस ब्यान में कहा कि आयुर्वेदिक विभाग व भारत विकास परिषद भी इस कार्यक्रम के आयोजन की सहभागी है।