नाहन (एमबीएम न्यूज) : जिला के आरक्षित वन क्षेत्रों से पेड काटने का मामला बदस्तूर जारी है। जिला में एक के बाद एक रिर्जव फोरेस्ट से लगातार वन काटुओं द्वारा देवदार व कायल के हरे पेडों पर कुल्हाडी चलाई जा रही है। पिछले एक वर्ष के दौरान जिला सिरमौर के रिर्जव फोरेस्ट से सैकडों पेड वन काटुओं द्वारा काटे जा चुके है। सबसे अधिक मामले राजगढ़ व श्री रेणुकाजी वन मंडल में सामने आ रहे है।
ऐसा ही एक मामला शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों के सामने आया, जब राजगढ़ वन परिक्षेत्र कार्यालय के अधिकारी रिर्जव फोरेस्ट ब्राईल बीट का दौरा कर रहे थे। तो उन्होंने देखा की वन काटुओ द्वारा कायल के दो हरे पेड़ हाल ही में काटे गये है। काटे गये कायल के हरे वृक्षों की मोटाई 20-24 व 24-24 इंच पाई गई।
राजगढ़ पुलिस थाना में वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रेम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग व पुलिस के अधिकारियों ने जब कायल के काटे गये हरे पेडों की छानबीन शुरू कर तो वन काटुओ को पकड लिया गया व उनके कब्जे से कायल की लकडी भी जब्त कर ली गई। डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।