हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : नादौन शहर के वार्ड न0 1 के निवासी वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष गोस्वामी नहीं रहे हैं। उनका आज मेडिकल कालेज टांडा में निधन हो गया है। वह 58 साल के थे। वह करीब 24 साल से पत्रकारिता कर रहे थे। उनके निधन की खबर से परिजनों सहित क्षेत्र में शोक व्याप्त है। आशुतोष को दो तीन दिनों से सांस की समस्या आ रही थी। 30 मई को प्रात: करीब 5 बजे उनकी तबीयत बिगडऩे पर स्थानीय अस्पताल लाया गया जहाँ डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज टांडा में उन्हें सीसीयू में रखा गया था। जहां बुधवार को करीब 2 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीेछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गए हैं। बड़ा एक बेटा सीए है जबकि दूसरा एडवोकेट है।
आशुतोष के निधन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, स्थानीय विधायक विजय अग्रिहोत्री,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, बृजमोहन सोनी, रिटायर्ड तहसीलदार विजय शर्मा, पूर्व ओएसडी डा0 अशोक शर्मा, समाज सेवी प्रभात चौधरी, ठाकुर भवानी सिंह,के सीसी बैंक के डायरेक्टर ठाकुर आत्म प्रकाश चौधरी चंदू लाल, ठाकुर रधुवीर सिंह, पवन शर्मा, हुकम सिंह बैंस, नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी, पार्षद शम्मी सोनी के अलावा स्थानीय पत्रकारों कपिल बस्सी, बीसी सोनल, राज कुमार जैन, निषपक्ष भारती,संजीव बौबी, प्रदीप शर्मा, हेमंत राणा, महेश कपिल, वीरेन्द्र गोस्वामी, अनु शर्मा, संतोष शर्मा आदि ने गहरा शोक प्रक्ट करते हुए पीडि़त परिवार के प्रति संवेदना प्रक्ट की है। उन्होंने कहा कि आशुतोष गोस्वामी ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की समस्याओं को उठाने में सराहनीय योगदान दिया है। समाज को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। आशुतोष गोस्वामी को काफी संख्या में लोगों ने अंतिम विदाई दी।