सोलन (एमबीएम न्यूज) : बुधवार को धर्मपुर पुलिस थाना से दिनदिहाडे फरार बलात्कार के आरोपी जयप्रकाश को खाकी ने फिर दबोच लिया है। पुलिस को यह सफलता आरोपी के दाडो देवरिया स्थित घर के समीप जंगल से मिली है।
फरार होने के बाद आरोपी ने इसी इलाके को अपनी शरणस्थली बनाया हुआ था। चूकिं आरोपी पुलिस थाना से ही फरार हुआ था लिहाजा मामला गंभीर हो गया था। इसी के चलते दो पुलिसकर्मियों को निलबिंत भी किया गया।
सूत्र बताते है कि परिवार के सदस्य भी बलात्कार के आरोप लगने पर जयप्रकाश के खिलाफ थे। 16 मई की शाम को ही आरोपी को फरार किया गया था। डगशाई की रहने वाली एक महिला ने जयप्रकाश पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया था।