पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : मामला डाडा पंचायत के कुलथीना गांव से जुडा है। आईपीएच महकमे पर शर्मनाक सच के आरोप लगे है। दरअसल इस गांव में पेयजल संकट चल रहा है। लिहाजा कुछ लोग पानी के भंडारण टैंक की स्थिति जानने पहुंच जाते है। टैंक का जैसे ही ढक्कन उठाया गया। गांव के युवकों के होश उड गए क्योंकि पानी में मरा हुआ सांप तैर रहा था। साथ ही अन्य छोटे जीव जंतु भी पाए गए।
चूकिं विभाग इस सच्चाई को मानने से आनाकानी भी कर सकता था लिहाजा युवकों ने मोबाइल से विडियोग्राफी भी कर ली। गुस्साए लोगों ने लगभग 70 किलोमीटर का सफर तय कर मंगलवार को डीसी के दरबार में दस्तक दी। गांव की महिलाएं दो किलोमीटर दूर से पानी भरती है। 600 लोगों की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है।
कुल मिलाकर अब देखना यह है कि आईपीएच महकमा क्या कहेगा। क्योंकि पूरी संभावना है कि विभाग अपने पक्ष में कई दलीलें दे सकता है। यहां तक भी कहा जा सकता है कि जानबूझकर पानी में मरा हुआ सांप फैंक दिया गया।