ऊना(एमबीएम न्यूज़ ): गाय को माँ का दर्जा दिया जाता है,लेकिन गाय पर अत्याचार थमने का नाम नही ले रहा है। ऐसा ही एक मामला ऊना के समीपवर्ती गांव में भी पेश आया है, जहां एक युवक ने गाय पर तेजधार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गाय गंभीर रूप से घायल हुई है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव में एक व्यक्ति गाय को खेतों में चरा रहा था, तो वो साथ लगते खेतो में घुस गई। जिस पर संबंधित व्यक्ति की बहस शुरू हो गई।
इसी बीच व्यक्ति ने गाय पर पीछे से तेजधार हथियार से वार कर दिया।इसमें गाय बुरी तरह घायल हो गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु अत्याचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।