– चालकों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
नाहन – प्रदेश की राजधानी शिमला को जोड़ने वाले कुम्हारहट्टी-नाहन इंटरमीडिएट हाइवे से 100 से अधिक छोटे-बड़े साइन बोर्ड चोरी होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह साइन बोर्ड पिछले कुछ ही समय में गायब हुए है। उल्लेखनीय है कि कुछ ही समय पहले जब इस हाइवे का नए तरीके से निर्माण कि
या गयाए तो उस वक्त सैंकड़ों साइन बोर्ड भी नए लगाए गए थे, जिन्हें धीरे-धीरे चोरी कर लिया गया है। लोगों का कहना है कि इस मामले में कोई गिरोह शामिल है, जोकि रात्रि के समय साइन बोर्डों को चुरा रहा है। हाइवे पर दर्जनों ऐसे साइन बोर्डों के केवल लोहे के एंगल ही खड़े हैं, जिनसे साइन बोर्ड गायब है। कई जगहों पर तो लोहे के एंगल भी तोड़ने का प्रयास किया गया है। यही कारण है कि इस मामले में लोक निर्माण विभाग की भी मुश्किले बढ़ी है। उधर जानकारी के अनुसार इन साइन बोर्डों की कीमत काफी अधिक है। हाइवे पर लगाए गए बोर्ड 2 हजार से 20 हजार रूपए तक की कीमत में लगाए गए थे। ऐसे में इतनी संख्या में बोर्ड चोरी होने से विभाग को भी काफी चूना लगा है। स्थानीय व्यक्तियों का कहना है कि कुछ ही समय पहले हाइवे का निर्माण किया गया था। उस वक्त नए साइन बोर्ड भी लगाए गए थे। लेकिन किन्हीं अज्ञात लोगों द्वारा इन्हें धीरे-धीरे चोरी कर लिया गया है। उन्होंने विभाग से इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है। इधर चालक विक्की का कहना है कि हाइवे पर अधिकतर जगहों से साइन बोर्ड गायब है। यह साइन बोर्ड रात्रि को चकमते थे, लेकिन अब बोर्ड गायब होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। साथ ही यह पता नहीं चलता कि कहां पर मोड़ है और कहां नहीं। ऐसे में दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है।