हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़): एलआईसी के नाम पर लाखों रूपयें लूट चुके दिल्ली के दंपति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। टीम के सदस्यों ने दिल्ली में दी गई दबिश के दौरान यह सफलता हासिल की है। न्यायालय में पेश किये गए दंपति को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सदर थाना पुलिस ने भारतीय दंड़ संहिता की धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस के पास कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एलआईसी में उनके द्वारा करवाई गई पॉलिसी बंद होने के उपरांत एलआईसी के नाम पर ही उन्हें एक कॉल आई। इसमें बताया गया कि हम एलआईसी से बोल रहे है। पॉलिसी बंद होने पर आपको जुर्माना पड़ा है।
लिहाजा आप इतनी राशि अकांउट में जमा करवाए। कुछ लोग इस कॉल के चक्कर में आ गए। और पैसे जमा करवा दिए। हन्नी भाटिया निवासी प्रीतम पुरा नई दिल्ली व उनकी पत्नी नीतू भाटिया इस कार्य में संलिप्त थे। उनके निशाने पर वही लोग रहते थे। जिन्होंने बीच में अपनी पॉलिसी बंद करवा दी। इन्हीं को वह कॉल कर अपने चक्कर में फंसा लेते थे। लिहाजा अब इन दोनों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी।
इस मामले पर सवाल यह खड़ा हो रहा है कि एलआईसी में बंद हुई पॉलिसी की जानकरी उक्त दम्पति को कैसे होती थी। पॉलिसी धारक का उनके पास कॉटेक्ट नंबर कहां से आता था। बहरहाल इस मामले में अभी और भी गंभीरता जांच के गर्भ में छिपी हुई है। पुलिस इसे अब नाकाब करेगी।
उधर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि हेराफेरी के मामले पर गिरफ्तार किए गए दम्पति से गहन पूछताछ की जाएगी। न्यायालय ने एक दिन पुलिस रिमांड दिया है।