ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना हरोली के तहत एक गांव की एक महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ दुराचार का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडीकल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुराचार होने की पुष्टि हुई है। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अरोपी पिता को काबू कर लिया है।
हरोली पुलिस थाना में एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ दुराचार करने की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि पीडि़त बच्ची का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है।