नई दिल्ली, 28 सितंबर : चीन (China) में चल रहे एशियन गेम्स (asian games) में भारत के परम्परागत खेल कबड्डी (Kabaddi) से जुड़े खेल प्रेमियों के इंतजार की घड़ियां लंबी होती जा रही हैं। कबड्डी के मुकाबले 2 अक्तूबर से शुरू होंगे। एशिया खेलों में भारत (India) की पुरुष और महिला टीमों की नजरें स्वर्ण पदक (gold medal) पर टिकी हैं।
विदित रहे कि भारतीय पुरुष और महिला टीम दोनों को 2018 में खेले गए एशियन गेम्स में हार का सामना करना पड़ा था। पिछले एशियन गेम्स में ईरान (Iran) की पुरुष कबड्डी टीम ने भारत को सेमीफाइनल (semi final) में हरा दिया था। वहीं महिला वर्ग में भी ईरान की खिलाडियों ने भारत को फाइनल (Final) में हरा कर स्वर्ण पदक से वंचित कर दिया था। जिसके चलते भारतीय दल को रजत पदक (silver medal) से ही संतोष करना पड़ा था।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
इस बार परिस्थितियां बदली हुई हैं। दोनों वर्ग की टीम पूरी तैयारी के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधने के लिए कमर कस चुके हैं। पुरुष वर्ग में 11 टीमें भाग ले रही हैं। ईरान, दक्षिण कोरिया (South Korea) व पाकिस्तान (Pakistan) की टीम भी ख़िताब की प्रबल दावेदार है। वहीं महिला वर्ग में ईरान, जापान (Japan), दक्षिण कोरिया, चीन व श्री लंका (Sri Lanka) भारतीय टीम को चुनौती देंगी। महिला वर्ग में भी 9 टीमें भाग ले रही हैं। दोनों वर्गों के ग्रुप मैच 2, 3, 4 व पांच अक्तूबर को होंगे। सेमीफाइनल 6 अक्तूबर को खेला जाएगा। वहीं दोनों वर्गों के फाइनल मैच 7 अक्तूबर को होंगे।
पुरुष टीम में ये ले रहे हैं भाग…. पुरुष टीम में कुल 12 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें स्टार रेडर पवन सेहरावत, अर्जुन देसवाल, नवीन कुमार पर सबकी नजरें रहेंगी। वहीं डिफेंस में हिमाचल (Himachal) से संबंध रखने वाले अनुभवी डिफेंडर विशाल भारद्वाज के अलावा नितेश कुमार, परवेश भेंसवाल, सुरजीत सिंह विपक्षी खिलाड़ियों के लिए चुनौती पेश करेंगे। उनके अलावा टीम में असलम इनामदार, सुनील, नितिन रावल व आकाश शिंदे शामिल हैं।
ये महिलाएं दिखाएंगी दम… हिमाचल से सम्बन्ध रखने वाली रितु नेगी, पूजा ठाकुर के अलावा अक्षिमा, ज्योति, पुष्पा, साक्षी, निधि शर्मा, सुषमा, स्नेहल प्रदीप शिंदे व सोनाली विष्णु शिंगते टीम का नेतृत्व करेंगी।