मुंबई : दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर(67) का निधन हो गया है। इसकी जानकारी ट्विटर पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने दी। कपूर को बुधवार को अस्पताल में में भर्ती कराया गया था, बुधवार को एक और बहुमुखी अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया था। अचानक आई इस खबर से हर कोई स्तब्ध है। उधर कलाकारों ने कहा कि समझ ही नहीं आया कि ऐसा कैसे हो गया। हालांकि मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि वो कैंसर से जंग हार गए। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऋषि कपूर के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है। बता दें कि इससे पहले भी तबीयत खराब होने के कारण ऋषि कपूर को फरवरी में भी अस्पताल दाखिल किया गया था।
Latest
- शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
- शिमला : बजट मिलने के बाद भी खर्च नहीं हो रहा रोड सेफ्टी क्लब का पैसा
- हिमाचल में शिक्षक की शर्मनाक हरकत,14 साल की छात्रा को दिखाई अश्लील वीडियो
- अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है कांग्रेस पार्टी सुंदरनगर में बोली भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत
- कांगड़ा : नारा लेखन में कविता व पोस्टर मेकिंग में तनुज अव्वल