कुल्लू : बंजार पुलिस द्वारा चरस की बड़ी खेप के साथ पकडे़ गए देवता के पुजारी की संपत्ति को सीज कर दिया है। पुलिस ने पुजारी के पीएनबी, एसबीआई और कांगडा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के खातों को सीज कर दिया है जिसमें 8 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा है। जबकि वह अपने इन तीन बैंकों के खातों से 60 लाख रुपए से अधिक की ट्रांजैक्शन कर चुका है जो उसकी आय के अनुरूप नहीं है। ऐसे में पुलिस ने बैंक खातों को सीज कर दिया है।
गौरतलब है कि बंजार पुलिस ने 37 वर्षीय भेवाराम पुत्र रेवती राम निवासी देवठा तहसील बंजार जिला कुल्लू को 11 फरवरी, 2020 को बंजार पुलिस की टीम ने 11 किलो 876 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। उक्त व्यक्ति स्थानीय देवता के मंदिर में पुजारी का काम करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था और उसके बाद ज्यूडिशियल कस्टडी पर चल रहा है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने चरस के साथ पकडे़ गए पुजारी की संपत्ति की जांच की गई तो उसका बैंक बैलेंस और खातों से ट्रांजिक्ट किया गया पैसा आय के अनुरूप नहीं है। ऐसे में पुलिस ने उसके बैंक खातों को सीज कर दिया है।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी