कांगड़ा : जनपद के ज्वाली उपमंडल की हरनोटा पंचायत में रोंगटे खड़े कर देने वाली आपराधिक वारदात सामने आई है। करीब 45 साल की एक महिला का निर्मम तरीके से वध कर दिया गया। हालांकि पुलिस जांच जारी होने का तर्क दे रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि पति रंजीत सिंह ने उस वक्त कुल्हाड़ी से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, जिस समय वो गहरी नींद के आगोश में थी। फिलहाल पुलिस ने पति व जेठ को हिरासत में ले लिया है।
इस मामले में अहम बात यह भी सामने आ रही है कि उसके भाई मलकीत सिंह ने उसकी पत्नी की हत्या की है। मृतक महिला की पहचान स्नेहलता के तौर पर की गई है। 9 नवंबर को ही बड़ी बेटी की शादी हुई थी। बेटा सेना भर्ती के लिए गया हुआ था। छोटी बेटी भी घर पर नहीं थी। शादी के बाद बेटी ने पहली बार मायके आना था। प्रारंभिक छानबीन के मुताबिक मृतक महिला आंगनबाड़ी में वर्कर के तौर पर कार्यरत थी, जबकि पति मजदूरी का काम करता है।
हालांकि पुलिस तस्दीक नहीं कर रही, लेकिन बताया जा रहा है कि नशे में धुत महिला का पति पंचायत प्रधान के पास पहुंचा था, जहां उसने अपने भाई पर पत्नी के कत्ल की बात कही। मौके पर खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। वारदात बीती रात की है। ज्वाली के डीएसपी ओंकार सिंह राणा ने पुष्टि करते हुए कहा कि पति व जेठ को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद ही सामने आएगा कि हत्या किसने की है।
Latest
- कंगना के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा रहे विक्रमादित्य
- सिकंदर कुमार संभालेंगे नाहन में पीएम रैली का दारोमदार, 40 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
- आग की लपटों से घिरा सैनधार के कोटला मोलर का जंगल, ग्रामीणों ने दी ये चेतावनी…
- कुल्लू : लगघाटी में कार दुर्घटनाग्रस्त, 21 वर्षीय युवक की मौत
- पहली बार खुलासा, अभिनेता मनोज वाजपेयी की पहली पत्नी का नाहन कनेक्शन…