सोलन (एमबीएम न्यूज): जिला सोलन में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को ईद-ऊल जुहा बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। हजारों की संख्या में मुसलमानों ने बकरीद की नमाज अता की तथा देश व प्रदेश में सुख-शांति बनाए रखने के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मीना में अचानक भगदड़ में शहीद हुए सैंकड़ोंं हज यात्रियों की आत्मा की शांति व मगफरीत के लिए दुआ मांगी गई।
सोलन के पुराना बस अड्डा के निकट जामा मस्जिद में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होने शुरू हो गए थे। जामा मस्जिद सोलन के इमाम युनुस ने बकरीद की जमाज पढ़ाई और इस पवित्र त्यौहार के बारे में नमाजियों को बताया। साथ ही देश की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके अलावा गत दिनों सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मीना में अचानक भगदड़ में शहीद हुए हज यात्रियों की आत्मा की शांति व मगफरीत के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद अल्लाहताला की रजा के लिए समुदाय के लोगों ने बकरों की कुर्बानी दी।
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भी ईद ऊल जुहा बकरीद का त्योहार मुस्लिम समुदाय ने धूमधाम से मनाया। नालागढ़ रोपड़ मार्ग स्थित मरकजी ईदगाह सुबहानियां मदरसा नालागढ़ रामशहर मार्ग पर सथित मरकज, आयशा मस्जिद आदि अंनय मस्जिदों में बकरीद नमाज शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे करवाई गई। मौलाना अब्दुल सुभान खान सुबहानियां मदरसों के सदर मौलाना, इजहार मौलाना, महबूब मोलाना महताब व मौलाना जाकिर ने बकरीद की नमाज पढ़ाई और बकरीद के बारे में नमाजियों को बताया।
मौलाना सुभान खान, मोलाना इजहार ने बकरीद पर कुर्बानी की तफसील के बारे में बताते हुए कहा कि कुर्बानी का सिलसिला नया नहीं है यह हजारों वर्षों से अल्लाहताला की रजा के लिए दी जाती रही है। उन्होंने बताया कि कुर्बानी का तसुबर हर दौर में रहा है। उन्होंने कहा कि अल्लाह की रजा के लिए जो कुर्बानी दी जाए, वहीं मानी जाती है। उन्होंने कहा कि हजरत इब्राहिम की कुर्बानी का वाक्य दुनियां में एक मिसाल है। उक्त उलमाओ ने कहा कि हजरत इब्राहीम अल्लाह के नवी थे जिनकी आजमाइश के लिए अल्लाह उन्हें वाब में अपनी सबसे प्यारी चीज को कुर्बान करने का हुकम दिया।
अल्लाह का मकसद इब्राहीम की अजमाइश लेना था न कि बेटे की कुर्बानी। ईद उल-जुहा (बकरीद) हजरत इब्राहीम की कुर्बानी याद ताजा करती है उन्होंने कहा कि ईद प्यार मोहब्बत भाईचारे का संदेश देती हैं। हमें आपस में भाई चारे की मिसाल कायम करते हुए पूरे आलम मे अमन चैन की प्रार्थना करनी चाहिए और किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी यही अल्लाह का फरमान है बकरीद की नमाज के बाद बीबीएन क्षेत्र में हजारों मुसलमानों ने अल्लाह की रजा के लिए बकरों की कुर्बानियां दी और कुर्बानी का गोश्त तीन हिस्सों में तकसीम किया गया।
बताया जाता है जिला सोलन में करीब एक हजार बकरों की कुर्बानियां दी जा रही है और यह कुर्बानी तीन दिन तक चलेगी। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण एवं श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह, विधायक केएल ठाकुर, पूर्व विधायक लखविंदर राणा, एसजीपीसी सदस्य डॉ. दलजीत सिंह भिंडर, अवतार सैणी, चौधरी उजागर सिंह, मनोज वर्मा,अलका वर्मा आदि नेताओं ने समुदाय के लोगों को ईद पर मुबारकवाद दी समुदाय के लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।