नाहन (एमबीएम न्यूज): सराहां खंड की काटली पंचायत में जो कुछ एक 60 साल की एक नेपाली महिला के साथ हुआ, उससे खौफजदा क्षेत्र की महिलाएं घर से घास काटने जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं क्योंकि एक सिरफिरा व्यक्ति अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है।
जो कुछ 60 साल की महिला के साथ बीता, उसकी भयानक तमाम तस्वीरें पाठकों के साथ साझा नहीं की जा सकती हैं। लेकिन यह तस्वीरें सराहां क्षेत्र में वॉटस अप पर काफी वायरल हो रही हैं। इसी के चलते एमबीएम न्यूज नेटवर्क को भी पाठकों ने इन तस्वीरों को साझा किया है। सौभाग्य से आज बुरी तरह से जख्मी महिला होश में आ गई है। एएसपी वीके धीमान का कहना है कि मामला दर्ज है। महिला के होश में आने के बाद बयान कलमबद्ध किए जाएंगे।
क्या हुआ महिला के साथ?
60 साल की नेपाली महिला काटली पंचायत के दसाना में घर से घास काटने निकली थी। जंगल में उसे एक अजनबी मिला, जिसने महिला से बीड़ी भी मांगी। इसके बाद महिला पेड़ पर चढक़र घास काटने लगी, लेकिन अजनबी उसके नीचे उतरने का इंतजार करता रहा। इसके साथ जो महिला के साथ बीता, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था।
महिला पर अजनबी ने तेजधार हथियार से अचानक हमला कर दिया। इस दौरान महिला की उंगलियां व अंगूठे को काट दिया, जिसे बाद में पुलिस ने मौके से बरामद भी किया। यही वाकया है जो महिलाओं को घर से बाहर निकलने से डरा रहा है।