एमबीएम न्यूज़/ दिल्ली
मीडिया में चुनावी नतीजों के बाद ओडिशा की चंद्राणी मुर्मू खासी चर्चा में है,क्योंकि देश की सबसे युवा सांसद बनने का गौरव हासिल किया है। बीजू जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली चंद्राणी मात्र 25 साल 11 महीने की उम्र में सांसद बन गई है। वह देश के इतिहास में अब तक की सबसे युवा महिला सांसद मानी जा रही है।
बीजू जनता दल के टिकट पर चंद्राणी भाजपा के उम्मीदवार को हराने में सफल रही। प्रत्याशी अनंत नायक के खिलाफ 66,203 वोटों से जीत हासिल की। चंद्राणी से पहले देश के सबसे युवा सांसद होने का गौरव हरियाणा के दुष्यंत सिंह चौटाला के नाम पर दर्ज था।
2014 के चुनाव में दुष्यंत महज 26 साल की उम्र में निर्वाचित घोषित हुए थे। दुष्यंत ने हिसार लोकसभा सीट से कुलदीप बिश्नोई को 31,000 मतों से हराया था। इसके बाद दुष्यंत का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स में चंद्राणी ने कहा है कि उन्होंने भुवनेश्वर के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद सरकारी नौकरी की तैयारी में लगी हुई थी। अचानक ही उनके सामने चुनाव लड़ने का प्रस्ताव आया तो फैसला लेना कठिन था। चंद्राणी को एक अप्रैल को मुख्यमंत्री कार्यालय से टिकट फाइनल होने की सूचना दी गई थी।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने