शिमला (एमबीएम न्यूज): देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आचार्य देवव्रत को हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके साथ बिहार के गर्वनर के पद पर रामनाथ कोविंद को नियुक्ति दी है। राज्य में उर्मिला सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद राजस्थान के गर्वनर कल्याण सिंह को हिमाचल की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
राज्यपाल कल्याण सिंह को जनवरी माह में हिमाचल के मुख्य न्यायधीश ने पद की शपथ दिलवाई थी। पूर्व गर्वनर उर्मिला सिंह ने अपने पांच साल के कार्यकाल को 24 जनवरी को पूरा किया था। राष्ट्रपति द्वारा जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि कार्य संभालने के बाद नवनियुक्त राज्यपाल का कार्यकाल शुरू होगा।