एमबीएम न्यूज/नाहन
महाराष्ट्र के पुणे में चल रहे ‘‘खेलो इंडिया’’ में पहाड़ी बालाओं ने जीत का डंका बजाया है। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में हरियाणा को 30-28 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। सिरमौर के ट्रांसगिरि की सुषमा शर्मा की कप्तानी में टीम को यह गौरव हासिल हुआ है। इस जीत से प्रदेष ने अंक तालिका में भी सुधार किया है। अब तक हिमाचल को एक स्वर्ण व एक रजत के अलावा चार कांस्य पदक मिले थे। अब स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। खेलों इंडिया के खिलाड़ी
अहम बात यह है कि इस टीम में शिलाई के द्राबिल की सुषमा शर्मा के अलावा ट्रांसगिरि के मिल्ला की पुष्पा चौहान, ढकोली की साक्षी शर्मा व जरवा की गोपी भी हिस्सा थी। साईं छात्रावास बिलासपुर की सुषमा व पुष्पा ठाकुर की बदौलत हिमाचल की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। यह मुकाबला शुक्रवार दोपहर अढ़ाई बजे के आसपास शुरू हुआ था। राज्य के कबड्डी व खेल प्रेमियों की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई थी।
उधर हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव रतन लाल ने टीम को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी ऐसा मुकाबला नहीं होता, जिसमें प्रदेश की होनहार खिलाड़ी कोई पदक लेकर न आए।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें