शिमला (एमबीएम न्यूज) : हिमाचल प्रदेश उच्चशिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में तैनात प्रधानाचार्यों की ट्रांसफर की है। इसके तहत 56 प्रधानाचार्यों को बदला गया है। इस बारे शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान ने अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना में सिरमौर के लानापालर से होशियार सिंह को कांगड़ा के नहिलान, शिमला के राथल से सुनील कुमार को कांगड़ा के धाटी, धाटी के निशू सूद को कांगड़ा के ही पायसा, शिमला के मरोग से राजकुमार को कांगड़ा के महादेव, रवि कुमार को चंबा के कलहारी से कांगड़ा के बेह, राकेश नंदिनी को कांगड़ा के धौटा से देहरा गर्ल्स स्कूल, आदर्श बाला को सिरमौर के नघेता से हमीरपुर के रांगस, स्थानांतरित किया गया है।
बिलासपुर के चकोह से किरण बाला को हमीरपुर के बरान, चंबा के कोठी से मनमोहन सिंह व मदन लाल को अंब व सनसी में वाइस वरसा किया गया है। जबकि कांगड़ा के लाग बलैणा से मिलाप चंद को हमीरपुर के चौरू, हरनाम सिंह को चंबा के टिकरू से कांगड़ा के खटियार, चंबा के कोलका से कल्याण सिंह को कांगड़ा के रानीताल, कांगड़ा के चंदुवा से मधुबाला को कांगड़ा के खनेरी, शिमला के चिडग़ांव से जोधाराम को कांगड़ा बोह, आरके पराशर को खरेरी से शाहपुर, धर्मवीर को सरयांज से बिलासपुर के भराड़ी बदला गया है।
माया देवी को नकराणा बिलासपुर से सलौन, बिलासपुर राजेश कुमार को जाडू कुलजियार से डुमैहर बिलासपुर, कुंदन लाल डुमैहर से जाडू, कुलजियार और दीनानाथ को बशाल शिमला से डांगर बिलासपुर भेजा है। कर्म सिंह लानाचेता सिरमौर से बलोह बिलासपुर, मंजू लता को झंडूता से पनोह बिलासपुर, ओमप्रकाश को नवागांव बिलासपुर से झंडूता, सोमप्रभा घरजरोट कांगड़ा से सलोह कांगड़ा, राजेंद्र सिंह जझाकोठी चंबा से लोअर लंबागांव कांगड़ा, त्रिलोक चंद लोअर लंबागांव से जझाकोठी, प्रियदर्शी छतराड़ी चंबा से गंडेर कांगड़ा, प्रताप चंद थाची मंडी से करणघाट कांगड़ा, हरीचंद को शील शिमला से घंघोट हमीरपुर ट्रांसफर किया गया है।
इसके अलावा कुसुमलता सौर शिमला से रैहन कांगड़ा, मेहर चंद थैली चकटी से रामपुर गल्र्स स्कूल शिमला, नसीब सिंह खड्ड ऊना से टकोली, दलवीर सिंह बलसा शिमला से लोहारा ऊना, प्रदीप चनौटा चंबा से बाथू टिपरी कांगड़ा, पवन कुमार गुम्मा शिमला से चनौर कांगड़ा व कुशाल पटियाल को चनौर कांगड़ा से मेहल हमीरपुर में रिक्त पद पर भेजा गया है।
नीलम कुमारी पैड़ी मंडी से परवाड़ा मंडी, रविंद्र सिंह गोहर मंडी से घासणू, केसर सिंह घासणू से मेहल, विनोद कुमार कोट पलहाड़ी से सिद्धपुरघर कांगड़ा, महेंद्र सिंह अमनी कांगड़ा से बलदोआ कांगड़ा, तिलकराज मेहंदो बाग सिरमौर से अमनी कांगड़ा, मोहन दास को ननहार शिमला से कोटला कांगड़ा स्थानांतरित किया गया है।
रमेश कुमार को करोग सिरमौर से नम्होल, सुरेश कुमार को नम्होल से करोग, प्रेम चंद बीसी थाच से रानीकोटला, अशोक कुमार रानीकोटला से बीसी थाच मंडी, सुरेश धीमान लोअर हरेटा हमीरपुर से जुखाला, रणजीत कुमार डंसा शिमला से सवाहन बिलासपुर और सुरेंद्र कुमार को सवाहन से डंसा भेजा गया है। रमेश कुमार कोठी कुल्लू से बस्सी बिलासपुर, गुरवचन लाल बस्सी से कोठी, प्रीतम धीमान कंदल शिमला से मेठी बिलासपुर व फतेह सिंह का कोटला कुल्लू से सैंज तबादला किया गया है।