एमबीएम न्यूज / नाहन
देवभूमि में रविवार को बड़ी खबर शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान से है। हिमाचली चीते ने 24 घंटे ट्रेड मिल पर रनिंग का एशियन रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जैसे ही 4.47 बजे सुनील ने रिकॉर्ड तोड़ा पूरे मैदान में जबरदस्त गडग़ड़ाहट व पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी। ट्रेड मिल पर रनिंग का एशियन रिकॉर्ड बृज शर्मा के नाम दर्ज था, जिन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था।
202 किलोमीटर का रिकॉर्ड तोडऩे में सुनील को कोई खासी परेशानी नहीं हुई। सुनील के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. केविन अग्रवाल ने बताया कि सुबह पांच बजे के आसपास सुनील ने घुटने के दर्द की शिकायत की थी, लेकिन धीरे-धीरे पूरी तरह से अपनी फॉम में वापस आ गए। 24 घंटे की रन के दौरान सुनील ने करीब 14 ब्रेक भी लिए। इसमें 6 से 7 ब्रेक वॉशरूम के लिए थे, जबकि शेष थैरिपी के मकसद से लिए गए थे। सुनील की पूरी दौड़ सीसी कैमरों की निगरानी में हुई है। हरेक क्षण को कैमरे में कैद किया गया है। एशियन रिकॉर्ड बे्रक करने के बाद 24 घंटे पूरे होने तक सुनील दौड़ते रहेंगे, ताकि अधिकतम रनिंग का रिकॉर्ड बना सकें।
इस तरह से पूरा किया सुनील ने अपना सफर
6:36 बजे से रात 11:36 बजे तक -56.05 किलोमीटर
11:56 बजे से सुबह 3:57 बजे तक – 24.03 किलोमीटर
3:57 बजे से सुबह 7 बजे तक – 33.98 किलोमीटर
सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:39 बजे -55.38 किलोमीटर
दोपहर 12:59 बजे से दोपहर 2:02 बजे तक -11.2 किलोमीटर
दोपहर 2:19 बजे से 3:03 बजे तक -6.05 किलोमीटर
शाम 4.47 बजे तक किलोमीटर बन गया नया एशियन रिकॉर्ड 203.83 की दूरी पूरी