एमबीएम न्यूज / शिमला
हिमाचलवासियों का चौपहिया वाहनों के प्रति क्रेज लगातार बढ़ रहा है। गाडिय़ों की मलकियत के लिहाज से देवभूमि अमीर है। आप यह जानकर दंग होंगे कि हरेक पांचवे हिमाचली के पास वाहन है। दरअसल आंकड़ों के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 70 लाख के आसपास है। सूबे में पंजीकृत वाहनों की संख्या का ग्राफ तकरीबन 15 लाख पहुंच चुका है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 31 दिसंबर 2017 तक वाहनों के पंजीकरण का आंकड़ा 14,62,000 के आसपास था। इसमें पौने तीन लाख के आसपास कमर्शियल वाहन हैं, वहीं 12 लाख का आंकड़ा निजी वाहनों का है। छह जिलों में तो वाहनों की संख्या एक लाख से भी अधिक हो चुकी है। वाहनों के पंजीकरण में सबसे आगे कांगड़ा है। एक-चौथाई हिस्सेदारी इसी जिला की है।
कांगड़ा में 31 दिसंबर 20
17 तक 3,52,817 वाहन पंजीकृत हो चुके थे। इसके बाद सोलन का नंबर आता है। यहां आंकड़ा दो लाख को पार है। तीसरे नंबर पर हमीरपुर में 1,04,965 वाहन हैं। मंडी में आंकड़ा 1,62,000 का है। शिमला व ऊना में क्रमश: 1,57,487 व 1,58,634 हैं। सिरमौर 1 लाख के आंकड़े के करीब 93,519 के साथ है।
चंबा व कुल्लू में क्रमश: 53,795 व 76112 वाहन हैं। लाहौल-स्पीति में आंकड़ा 10 हजार से नीचे है। यह एकमात्र जिला है, जहां संख्या 10 हजार भी नहीं पहुंची है। आंकड़ा 5,689 का है।
Latest
- चंबा में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली, ADC ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
- WATCH || सिरमौर के बलवान “पंडित जी”, दांतों से उठा लेते है आधा क्विंटल वजन
- मालिक ने नहीं दिए पैसे तो सगे भाइयों ने मंदिर में की सेंधमारी, कुल्लू से काबू
- खबर जो असर करे : नाहन के जोड़ मेले में टिकटों की दरों में कटौती
- गगल एयरपोर्ट के आस-पास के क्षेत्रों में कूड़ा कचरा प्रबंधन पर करें विशेष फोक्स : उपायुक्त