शिमला (एमबीएम न्यूज़) : पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यहां रविवार को कहा कि उनके जाने से कांग्रेस पार्टी का कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि राज्य विधानसभा के अगले माह होने वाले चुनाव में एक बार फिर भाजपा पराजित होगी। वीरभद्र सिंह रविवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
बीती रात पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा ने कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा का दामन थामा है। विधानसभा चुनाव से महज तीन सप्ताह पहले हुए इस सियासी घटनाक्रम से कांग्रेस में भूचाल आ गया है।
सीएम वीरभद्र ने आज शिमला में इस मुददे पर कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम की स्थिति आया राम गया राम की तरह है। वह पहले भी एक पार्टी बनाकर भाजपा को समर्थन दे चुके हैं। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन अब भाजपा में जाकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वे आया राम गया राम हैं। वीरभद्र ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और सूखराम व उनके बेटे अनिल के भाजपा में जाने से कांग्रेस को कुछ फर्क पड़ने वाला नहीं है। जनता सब जानती है। इन्होंने पांच साल तक सत्ता का सुख लिया और अब चुनाव के समय उन्हें अपने सम्मान की याद आ गई।
इधर, शिमला पहुंचे कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ने भी कहा है कि अनिल शर्मा के भाजपा में जाने से कांग्रेस के मिशन रिपीट पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा ने पांच साल तक सत्ता की मलाई खाई और अब एन मौके पर भाजपा का दामन थामा है।
Latest
- रिकांगपिओ : रोघी संपर्क सड़क पर मिला अज्ञात शव, फिलहाल शिनाख्त नहीं
- अनुपस्थित मतदाता 21 से 23 मई तक डाक मतपत्र से कर सकेंगे मतदान
- राज्यपाल ने IFS प्रोबेशनर्स के साथ किया संवाद
- शराब निर्माण इकाई भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों की करें अनुपालना : सुमित खिमटा
- हिमाचल के “मनोज ठाकुर” बने भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच, खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर