हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : विश्व ओलम्पिक दिवस पर हिमाचल ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर (सांसद) ने हमीरपुर में आयोजित ओलम्पिक दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। हमीरपुर में इन दिनों राज्य हिमाचल ओलम्पिक खेलों की धूम मची है, जिसमें प्रदेश भर से युवा खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हुए हैं। ओलम्पिक रन में भी सैंकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। बच्चे भी ओलम्पिक रन में भाग लेते हुए बड़े उत्साहित दिखे।
सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा पहलवान ग्रेट खली और ओलम्पियन विजय कुमार की उपस्थिति में हमीरपुर में की गई। ओलम्पिक खेलों की शुरुआत के साथ प्रदेश भर में खिलाड़ी रोमांचित हैं द्य हमीरपुर में खिलाड़ियों के लिए उत्साव जैसा माहोल चल रहा है।
अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों और बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की वह हिमाचल प्रदेश की अनगिनत छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को एक मंच देने और निखारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा की वह आश्वस्त हैं की हिमाचल के खिलाड़ी हिमाचल ओलम्पिक संघ के सरंक्षण में अपनी प्रतिभाओं को तराश कर ओलंपिक मैडल लायेंगे और देश प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि वह प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न खेलों के लिए मूलभूत सुविधाओं, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए कोच की व्यवस्था के लिए भी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा की हिमाचल देव भूमि और वीरभूमि होने के साथ-साथ जल्द ही खेल भूमि के तौर पर भी विकसित होगी।
वीरवार शाम हमीरपुर के एक होटल में पत्रकारों से मुलाक़ात करते हुए हिमाचल ओलिंपिक में आये विश्व विख्यात पहलवान ग्रेट खली ने अनुराग ठाकुर की प्रशंसा करते हुए उनके खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए हिमाचल ओलंपिक का आयोजन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा की वह अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा जब भी अनुराग उन्हें इस प्रकार के खेल आयोजनों के लिए आमंत्रित करेंगे, वह अवश्य आयेंगे।
इस अवसर पर ओलिंपिक स्टार शूटर विजय कुमार ने कहा हिमाचल में यदि हिमाचल ओलिंपिक जैसे खेल आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में किये जायेंगे तो अवश्य ही हिमाचल प्रदेश से और भी अधिक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगे।