कुल्लू (नीना गौतम) : कुल्लू में तेलगांना के एक सांसद की मौत हो गई है। राज्यसभा सांसद पलदी गोवर्धन रेडी की मौत हदय गति के रूकने से हुई है। 81 साल के रेडी शुगर की बिमारी से भी पीडित थे। तेलगांना के रहने वाले रेडी का ताल्लुक कांग्रेस से था। दिवगंत रेडी आज सुबह ही 28 सदस्यीय सांसदों के दल के साथ यहां स्टडी टूर पर पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि प्लेन के एयरपोर्ट पर लैंड होते ही रेडी की तबीयत ज्यादा बिगड गई। प्रशासन द्वारा रेडी के शव को गृह राज्य तेलगांना पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। 20 नवबंर 1936 को जन्मे रेडी कांग्रेस में कई अहम ओहदों पर तैनात रहे। 5 बार आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। 2012 से राज्यसभा के सांसद थे। सांसदों की टीम फर्टिलाइजर बेस्ट योजना को लेकर पहुंची थी।