ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना अंब के तहत बडूही में पेश आए सड़क हादसे में दो महिलाएं जख्मी हुई है। दोनों को गंभीर हालत में 108 की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ का एक परिवार कार में सवार होकर अंब की ओर जा रहा था।
रविवार सुबह बडूही पहुंचने पर कार की सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पूजा व अनित पंचकुला, चंडीगढ़ को चोंटे आई हैं। हादसे में गंभीर घायल पूजा व अनिता को 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों महिलाओं का उपचार जारी है।
पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।