चंबा (एमबीएम न्यूज) : जिला के चंबा-तीसा मार्ग पर गत्तिघार के समीप एक बाईक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ।
घायलों की पहचान अमित कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी पुखरी के रूप में हुई। जबकि, दूसरे घायल को मामूली खरोंचे ही आई हैं। इस वजह से दूसरे घायल को अस्पताल में एडमिट नही किया गया हैं। वही, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने भी खबर की पुष्टि की हैं।