शिमला (एमबीएम न्यूज़) : जिले के रोहड़ू में पिकअप व कार में जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें एक व्यक्ति ही मौत हो गई। यह दुर्घटना कल रात दस बजे के आसपास हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक पिकअप जीप (एचपी-65-2417) मैंदला के नजदीक हाटकोटी से रोहड़ू की ओर जा रही एक मारूति कार एचपी-06-1687 से टकरा गई।
दुर्घटना में कार चालक हरि सिंह (38-40) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में रोहड़ू सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक ननखड़ी क्षेत्र के धन्नापानी गांव का रहने वाला था। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।