चंबा (एमबीएम न्यूज़) : कांगड़ा से मणिमहेश यात्रा के लिए निकले श्रद्धालुओं की गाड़ी शुक्रवार को चंबा-जोत मार्ग पर एक गाड़ी (टाटा सूमो) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे मेें छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, गाड़ी में सवार अन्य चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार को हुआ। वही, हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक छिंदा को चंबा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा के लिए रैफर कर दिया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि यह हादसा एक अन्य बस को पास देते वक्त हुआ। वही, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टाटा सूमो में बैठकर नौ लोग मणिमहेश यात्रा के लिए घर से निकले थे। लेकिन, चंबा-जोत मार्ग पर एक बस को पास देते वक्त गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके चलते मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। लिहाजा, अन्य घायलो को उपचार के लिए चंबा अस्पताल लाया गया। चंबा अस्पताल में अनिल पुत्र डलू निवासी वासा (नगरोटा) की मौत हुई। जबकि अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल चंबा में चल रहा हैं। वही, प्रशासन ने हादसे में मृत्तको को दस-दस हजार रूपये और घायलों को पांच-पांच हजार रूपये फौरी राहत प्रदान की हैं।
मृतको की सूची
हादसे में अविनाश पुत्र सुनील, पंकज बलोरिया पुत्र परविंद्र बलोरिया, शमशेर सिंह पुत्र कर्म सिंह, अनिल कुमार देवदत्त, जसवंत पुत्र चैन लाल, सोनू (हेयर ड्रेसर) (सभी निवासी गांव वासा) की मौत हुई।
घायलों की सूची
छिंदा पुत्र रत्तन चंद, गांव वासा नगरोटा जवाली, आशीष पुत्र सुभाष निवासी नगरोटा बगवां, अंकुश पुत्र मुरोवंदर सिंह निवासी वासा, अजय कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी नगरोटा बगवां की मौत हो गई। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने भी इसकी पुष्टि की हैं।