ऊना (एमबीएम न्यूज़) : मुख्यालय के साथ लगते गांव झलेड़ा मेें आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ऊना में लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक वेद व्यास निवासी झलेड़ा बुधवार सुबह घर के आंगन में खाना बना रहा था कि इसी दौरान आग भड़क हादसे। हादसे में वेद व्यास का मुंह, बाजू व छाती बुरी तरह झुलस गया। वेद व्यास के चिल्लाने पर परिजनों ने तुंरत आग को बुझाया और उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।