नाहन (एमबीएम न्यूज): राजगढ़ उपमंडल के हाब्बन क्षेत्र में गोली चलने से 11वीं कक्षा की छात्रा प्रियंका के घायल होने की खबर है। छात्रा को गर्दन पर गोली लगी है। प्रियंका का उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। इस मामले में पुलिस को रिटब गांव के सुभाष चंद की तलाश है। साथ ही उस बंदूक की भी तलाश की जा रही है, जिससे गोली चली थी।
वारदात बुधवार शाम 6 से 7 बजे के बीच हुई, लेकिन राजगढ़ पुलिस को इसकी सूचना 8 बजे के आसपास मिली। हालांकि एक दलील यह भी आ रही है कि सुभाष ने सेब के बगीचे से पक्षियों को उड़ाने के लिए गोली चलाई थी, जो साथ लगते बगीचे में मौजूद प्रियंका को जा लगी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस सही तरीके से कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
फिलहाल इस घटना में सुभाष के खिलाफ आम्र्ज एक्ट के अलावा हत्या की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है। आईपीसी की धारा-307 व 336 के अलावा आम्र्ज एक्ट में मामला दर्ज हुआ है।