सुंदरनगर (नितेश सैनी): धनोटू-बग्गी मार्ग पर पाली के रेन शेल्टर के पास एक ट्रैक्टर पलट गया, जिसके कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गईं। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया है और मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राम सिंह पुत्र आरजू राम निवासी रो डाकघर दयारगी जिला मंडी ट्रैक्टर पर खेत बीजने कंसा चौक की ओर जा रहा था कि घर पहुंचने से पहले ही पाली में ट्रैक्टरपलट गया। राम सिंह की मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर है। राम सिंह अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी छोड़ गया है। खबर की पुष्टि बल्ह पुलिस थाना के एएसआई खलील अहमद ने की।