ऊना (एमबीएम न्यूज़): जिला में पेश आए तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीडि़तों का उपचार जारी हे। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहला हादसा शनिवार देर रात्रि ऊना के जाडला-कोईडी के समीप पेश आया, जहां दो बाईकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत निवासी अमेेठी, 24 वर्षीय निवासी कोईडी, 25 वर्षीय करण निवासी पंजोर के रूप में हुई है। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें पहुंची हैं। वहीं दूसरा हादसा ऊना मुख्यालय पर बस स्टैंड के समीप पेश आया, जिसमें बाईक स्किड होने से दो युवक घायल हुए हैं। घायल की पहचान 18 वर्षीय सागर निवासी अरनियाला के रूप में हुई है। जबकि एक अन्य युवक को मामूली चोटे पहुंची है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया।
वहीं तीसरा हादसा रविवार सुबह संतोषगढ़ में पेश आया जहां एक कार अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई। हादसे में कार चालक को मामूली चोटे आई हैं। वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चालक कड़ी मश्क्कत कर कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया व उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।