ज्वाली (अनिल छांगू) : उपमंडल जवाली के अंतर्गत 32 मील-ज्वाली मार्ग पर बगडूर में निजी बस वाहन को पास देते हुए अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिससे बस में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अगर बस खाई में पेड़ से नहीं टकराती तो और भी गहरी खाई में चली जाती। एकदम से सवारियों में चीखों-पुकार मच गया। बस के तो परखचे उड़ गए। बस गिरने की सूचना मिलते ही एकदम से हा-हा कार मच गई।
विधायक अर्जुन ठाकुर भी मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गए। वही सूचना मिलते ही एसएमओ डॉ. अमन दुबे ने सिविल असप्ताल के डॉक्टर को स्टाफ सहित मौके पर भेजा। घायलों का उपचार किया। स्थानीय टैक्सी चालक अपने वाहनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए तथा घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। विधायक अर्जुन सिंह अस्पताल में पहुंचे तथा घायलों का कुशलक्षेम पूछा। विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि गालियों का जितना भी खर्चा होगा और सारा खर्चा सरकार उठाएगी।
इस संबंध में उन्होंने एसडीम का कार्यभार देख रहे तहसीलदार संतराम को निर्देश दिए कि तुरंत रिपोर्ट बनाकर थोड़ी राहत दे। वहीं पूरा अस्पताल लोगों की भीड़ से खचाखच भर गया। बताया जा रहा है कि बस में 35 सवारियां थीं, जिनमें से 25 सवारियों को चोटें आई हैं। घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 6 लोगों को धर्मशाला व नूरपुर रैफर किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।