कांगड़ा : कांगड़ा जिला के शाहपुर के समीप रैत में सड़क हादसे में घायल हुए 25 वर्षीय सैनिक सिकंदर की मौत से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बीते दिनों सिकंदर 15 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। वह भारतीय सेना में भटिंडा में तैनात थे। 14 अक्टूबर को उनकी वापसी थी।
बीते शनिवार को वह अपनी बाइक पर रैत की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें पंजाब की एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें शाहपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें टांडा रैफर कर दिया गया। यहां आईसीयू में उपचार के दौरान मंगलवार तड़के उनकी मौत हो गई। सेना में चार साल पहले भर्ती हुए थे। उनकी मौत से लदवाड़ा व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।