कुल्लू: जिला कुल्लू के बंजार मंडल में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर नंबर (एचपी 34बी 1810) में तीन व्यक्ति सवार होकर जा रहे थे की बंजार के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस ट्रैक्टर में दीपक, भीम बहादुर, सूरज और प्रकाश सवार थे। जिनमें से प्रकाश ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
हालांकि प्रकाश को कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन और पुलिस के रेस्क्यू दल ने ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। बंजार सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया। लेकिन इस दौरान प्रकाश की मौत हो गई। जबकि दीपक भीम बहादुर और सूरज इस हादसे में घायल हो गए हैं। जिनका बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उधर एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस घटना में पुलिस ने 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।