अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर
मनाली-बिलासपुर-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भीषण सडक़ हादसे में चार व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत नाजुक है। हादसा शाम 4 बजे के आसपास हुआ। जानकारी के मुताबिक पंजाब के पर्यटकों की टाटा कार (पीबी08-5257) पेड़ से टकरा गई।
हादसा सवारघाट के गंभर पुल के नजदीक हुआ। घायलों को सवारघाट में प्राथमिक उपचार देने के बाद नालागढ़ भेजा गया है। इस हादसे में कार मे सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें पीएचसी स्वारघाट में प्राथमिक चिकित्सा के बाद एफआरयूं नालागढ़ रैफ़र कर दिया गया है। कार में कुल 8 लोग सवार थे एक व्यक्ति पूर्ण रूप से सुरक्षित है।उपरोक्त सभी लोग पंजाब के कपूरथला से सम्बन्ध रखते है।
मृतकों की पहचान सुखदेव सिंह (50) पुत्र दीदार सिंह व शीतल सिंह (60) दर्शन सिंह निवासी गाँव सैफलाबाद तहसील व जिला कपूरथला पंजाब गुरदीप सिंह (55) महेंद्र सिंह व सुखा सिंह (60) निवासी फैजलाबाद तहसील व जिला कपूरथला पंजाब के रूप में हुई है, जबकि कश्मीर सिंह (60) पुत्र साधू सिंह, जीत सिंह (50) महेंद्र सिंह , सुखदेव सिंह (50) परमजीत सिंह निवासी गाँव सैफलाबाद तहसील व जिला कपूरथला पंजाब बुरी तरह से घायल हुए है। परमजीत सिंह (53) प्यारा सिंह सुरक्षित बच गया है।
उपरोक्त सभी लोग अपनी कार से मंडी की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा पेश आ गया। मौके पर डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा, थाना प्रभारी स्वारघाट संजय कुमार व पुलिस टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। सूचना मिलते ही नैना देवी के डीएसपी संजय शर्मा पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
डीएसपी के मुताबिक तीन घायलों की हालत भी नाजुक है। फिलहाल पंजाब के पर्यटकों की पहचान नहीं हो पाई है।
प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक हादसा इतना भयावक था कि कार के परखचे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।