ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस चौकी सन्तोषगढ़ के तहत अजोली सन्तोषगढ़ पर विठ्ठल के कारखाना के समीप पेश आए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान केवल सिंह पुत्र ईश्वर राम निवासी पुना के रूप हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है एक अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार मोके पर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम केवल सिंह निवासी पूना साइकिल पर सब्ज़ी लेकर सन्तोषगढ़ मंडी जा रहा था। विठ्ठल के कारखाना के पास एक अज्ञात वाहन टक्कर मार मोके से फरार हो गया। हादसे में केवल सिंह की मौके पर मौत हो गई।
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।