मंडी (वी कुमार): मामला जोगिंद्रनगर से जुड़ा हुआ है। अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म करने के बाद शादी से इंकार कर दिया गया। आरोप है कि अवायर गांव के देसराज ने उसे शादी का झांसा दिया। 9 जनवरी 2015 से शारीरिक संबंध भी बनाए जा रहे थे। अब शादी से इंकार भी कर दिया है।
साथ ही देशराज के परिवार के सदस्य नागो देवी, गीता नंद उसे जातिसूचक शब्द कह रहे हैं। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। निरीक्षक संजीव कुमार को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।