चंबा (एमबीएम न्यूज): जनपद के सिल्लाघ्राट के मेंगल गांव में दो गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष होने की खबर है। इसकी वजह मवेशियों की चारागाह का इस्तेमाल है। हादसे में पांच पुरुष व चार महिलाएं घायल हुई हैं। घटना उस वक्त हुई, जब मनहोर पुत्र भिद्रो अपने मवेशियों को चरागाह में चरा रहा था। इसी बीच गुज्जर समुदाय के लोगों से झड़प हो गई। गंभीर तौर पर घायलों को चंबा अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
एसएचओ दिनेश धीमान के मुताबिक हादसे में केहरो राम पुत्र भगत राम को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायलों की शिनाख्त करमो, बलि राम, जगदेव, टेक सिंह, जानकी, जीना, कैलाश व जगदई के रूप में हुई है। एसएचओ के मुताबिक मामले की पूरी गहराई से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि घटना बुधवार दोपहर की है।