चंबा : किहार सेक्टर के तहत आती सियुल नदी में एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृत महिला की पहचान मसूमा पत्नी इकबाल मोहम्मद निवासी गांव बनोड़ी (चंबा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह महिला शुक्रवार रात को अपने घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आस-पास के ग्रामीणों के घरों में तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे।
शनिवार को सुबह के समय सियुल नदी किनारे एक महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। जिसके बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को नदी से निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है।